मातृ पितृ पूजन दिवस

जब भी दृष्टि बाधित जनों के बीच जाने का अवसर प्राप्त होता है मैं अपने आप को रोक नहीं पाता और सारे काम छोड़ कर उनके पास अवश्य जाता हूँ। कारण, सर्वविदित है। स्वाधीनता आंदोलन में मेरे पूज्य पिता रोशन लाल गुप्त करुणेश जी की दृष्टिक्षीण हो गई थी। मुझे इन दिव्यांग जनों में वही नज़र आते हैं। अवसर था स्वाधीनता सेनानियों व बुजुर्गों के सम्मान का। कालिंदी विहार स्थित

ताज रंग महोत्सव

ताज रंग महोत्सव का 5 फरवरी को यूथ होस्टल में रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन का आकर्षण रहा स्वाधीनता संग्राम सेनानी रोशनलाल गुप्त करुणेश जी की धर्मपत्नी,हमारी पूज्य माँ स्व. रामलता गुप्ता की स्मृति में 11 विदुषी महिलाओं का सम्मान। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी जी महाराज, शिक्षाविद डॉ महेश शर्मा, प्रीति उपाध्याय, नटरांजलि की निर्देशक अलका सिंह ने कला, संस्कृति, साहित्य, आध्यात्म आदि क्षेत्रों में ख्यातिप्राप्त महिलाओं को

करुणेश जी की स्मृति सहेजेगा दिल्ली का नेहरू मेमोरियल म्यूजियम

आगरा। स्वाधीनता संग्राम सेनानी रोशनलाल गुप्त करुणेश की स्मृतियों को दिल्ली का नेहरू मेमोरियल म्यूजियम सहेजेगा। नेहरु स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (Nehru Memorial Museum & Library (NMML)) नयी दिल्ली स्थित एक संग्रहालय एवं पुस्तकालय है। यह तीन मूर्ति भवन के प्रांगण में स्थित है। इसकी स्थापना 1964 में जवाहरलाल नेहरू के देहान्त के उपरान्त की गई। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अन्तर्गत एक स्वायत्त संस्था है।इसका लक्ष्य है

करुणेश परिवार के लिए गौरवशाली क्षण

आगरा के अजितनगर, खेरियामोड़ पर बाजार कमेटी द्वारा प्रतिदिन पूरे अनुशासन व मानक के साथ ध्वजारोहण किया जाता है। आज इस पुनीत अवसर पर मुझे मुख्य अतिथि के रूपमें राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरे भ्रातागण संजय गुप्त (अवकाश प्राप्त बैंकर), आदर्श नन्दन गुप्त (वरिष्ठ उपसंपादक-दैनिक जागरण) व अन्य परिजन भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पूज्य पिताश्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, पत्रकार

इनक्रेडिबल इण्डिया फाउंडेशन एडवाइजरी बोर्ड में मनोनीत

एक और महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व आगरा का सुविख्यात महोत्सव “ब्रज रत्नअवार्ड्स-2019” के आयोजकों इनक्रेडिबल इण्डिया फाउंडेशन ने अपने एडवाइजरी बोर्ड में मुझे Member: Board of Jury मनोनीत किया है। फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डाबर जी व महासचिव अजय शर्मा जी को हार्दिक धन्यवाद! – सर्वज्ञ शेखर

यह है असली नारी शक्ति सम्मान

अपने परिवार का बोझा उठाने कोदूसरों का बोझ उठाती है जो,असली नारी शक्ति वही हैगरीब है पर,भीख नहीं मांगती वो। आगरा कॉलेज मैदान में आगरा साहित्य उत्सव व पुस्तक मेले में उस समय अत्यंत भावुक दृश्य उत्पन्न हो गया जब नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत एक महिला कुली को सम्मानित किया गया। मुद्रा नाम की इस महिला ने वरिष्ठ अतिथियों के करकमलों से यह सम्मान बड़े ही सकुचाते हुए

सर्वज्ञ शेखर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से विभूषित

आगरा। गाजियबाद में 27 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के अवसर पर भारत सरकार,मानव संसाधन विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय पुस्तक न्यास,भारत ( नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया) ने 13 अक्तूबर 2019 को एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में आगरा के साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। गोष्ठी में सर्वज्ञ शेखर ने “स्वातंत्र्योत्तर हिंदी साहित्य में राष्ट्र चेतना” विषय पर अपने विचार प्रकट

हिंदी दिवस: वाद-विवाद प्रतियोगिता – सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा

हिंदी दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर आगरा में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुझे मुख्य अतिथि व निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय गोयल जी का एतदर्थ आभार। प्रतियोगिता के विषय सामयिक व ज्वलन्त थे। मोबाइल, सोशल मीडिया, राजभाषा हिंदी, home work, peer pressure, जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने प्रभावी अभिव्यक्ति दी। लगभग एक हज़ार

राजधानी दिल्ली में आगरा के साहित्यकारों का सम्मान

आगरा। आगरा के साहित्यकारों ने दिल्ली में एक बड़े साहित्यिक कार्यक्रम में भाग ले कर आगरा शहर का नाम रोशन किया। अवसर था राष्ट्रीय स्तर की संस्था ‘आगमन’ के सप्तम स्थापना दिवस पर आयोजित पुस्तक विमोचन, सम्मान व काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का। नेहरू नगर स्थित डी ए वी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में आगरा के साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर गुप्ता, अलका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, ज्ञानेश शर्मा व शरद अग्रवाल ने

आगरा के क्रीड़ा जगत का स्वर्णिम अध्याय: क्रिकेटर पूनम यादव को राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन अवार्ड

भारतीय महिला क्रिकेट में पिछले पांच सालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन का प्रतिफल आगरा की क्रिकेटर गेंदबाज पूनम यादव को मिला है। अपनी घातक गेंदबाजी से दुनिया की तेजतर्रार बल्लेबाजों को आउट करने वाली पूनम यादव को अर्जुुुन अवार्ड आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रदान किया गया।पूनम प्रतिष्ठित अर्जुनअवार्ड पाने वाली जिले और यूपी की पहली महिला क्रिकेटर हैं।