ताज रंग महोत्सव

ताज रंग महोत्सव का 5 फरवरी को यूथ होस्टल में रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन का आकर्षण रहा स्वाधीनता संग्राम सेनानी रोशनलाल गुप्त करुणेश जी की धर्मपत्नी,हमारी पूज्य माँ स्व. रामलता गुप्ता की स्मृति में 11 विदुषी महिलाओं का सम्मान। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी जी महाराज, शिक्षाविद डॉ महेश शर्मा, प्रीति उपाध्याय, नटरांजलि की निर्देशक अलका सिंह ने कला, संस्कृति, साहित्य, आध्यात्म आदि क्षेत्रों में ख्यातिप्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया। रितु गोयल, शांतिदूत बंटी ग्रोवर व सम्पूर्ण आयोजन समिति इस अवसर पर उपस्थित थी।

कार्यक्रम का सफल संचालन किया श्रुति सिन्हा ने।

इस अवसर पर आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों व करुणेश परिवार के सर्वज्ञ शेखर, संजय गुप्त व आदर्श नन्दन गुप्त को भी सम्मानित किया गया।

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x