तेरह गुना धन वृद्धि करती है धनतेरस: भगवान धन्वंतरि कौन थे, जानिए?

आगरा में धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। बर्तन, स्वर्ण आभूषण और वाहनों की दुकानों को आकर्षक तरीके से सज्जित किया गया है, लालच देने वाली अनेक उपहार व छूट योजनाओं की घोषणा की गई हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस पर्व मनाया जाता है और इसी दिन से 5 दिवसीय शुभ दीपावली पर्व प्रारम्भ हो जाता है। 25 अक्तूबर 2019 से धनतेरस,छोटी दीपावली,बड़ी दीपावली, गोवर्धनपूजा और