आगरा का नाम बदलने का शोर फिर शुरू

इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदलने के बाद अब उ प्र सरकार ताज नगरी आगरा का नाम बदलने की योजना पर गम्भीरता से विचार कर रही है। शासन ने इसके लिए आगरा विश्वविद्यालय से सुझाव व साक्ष्य मांगे हैं। विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से किसी ऐतिहासिक नाम भेजने का सुझाव मांगा गया है, साथ ही इस संबंध में इतिहास विभाग से साक्ष्य भी मांगे गए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा

बाल दिवस के अवसर पर विशेष: मेरे अंदर का बच्चा जागा

प्रत्येक व्यक्ति के अंदर एक बच्चा होता है, उसे यदि जाग्रत रखा जाए तो जीवन एक बच्चे की भांति निश्छल और सच्चा हो सकता है। इस अवसर पर एक रचना प्रस्तुत है – ??????? मेरे अंदर का बच्चा जागा ??????? घर से बाहर निकला ही थाएक छोटा बच्चा पास आया,नन्हे हाथों से रंग-बिरंगेगुब्बारों का झुंड दिखाया। कातरता से देखा मुझकोबोला हाथ पकड़ कर,गुब्बारे ले लो बाबू जीकरो कृपा मेरे ऊपर।

क्रिकेटर दीपक चाहर ने किया आगरा का नाम रोशन, रचे नए कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने टी 20 अंतरराष्टीय क्रिकेट में 10 नवंबर को नागपुर में एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। चाहर ने बांगलादेश के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 6 खिलाड़ियों को आउट किया। इससे पहले टी – 20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकार्ड श्रीलंका के मेंडिस के नाम था, जिन्होंने 4 ओवर में 8 रन देकर 6 खिलाड़ियों को आउट किया

एक बार फिर सेब से ज्यादा महंगी हुई प्याज: दिसंबर के पहले सप्ताह तक बढ़ेंगे भाव

आगरा में प्याज के भाव एक बार फिर सेब से भी ज्यादा महंगे हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में प्याज के थोक दाम करीब 10₹ बढ़े हैं तो खुदरा प्याज 60₹ किलो से बढ़ कर 80₹ किलो तक पहुंच गई है। जबकि सेब अभी 60 से 70₹ प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। दीपावली से पूर्व थोक में प्याज 30 से 35 ₹ किलो और खुदरा में

सप्ताहांत: यह धुंध कब छटेगी?

यह पूरा सप्ताह वातावरण में छाई धुंध को ही समर्पित हो गया। धुंध क्यों छाई है, इसके लिए जिम्मेवार कौन हैं, उपाय किए गए या नहीं किए गए, दिल्ली में ओड ईवन और स्वास्थ्य इमरजेंसी, पंजाब हरियाणा में पराली का जलना आदि आदि जितने सारे विषय थे सब धुंध के इर्द गिर्द ही घूमते रहे। धुंध दो शब्दों के मेल से बनी है – धुंआ (Smoke) और कोहरा (Fog) =

मून स्कूल ओलंपिक – 2019

बेटियों को समर्पित 15 वें मून स्कूल ओलंपिक 2019 के कार्यक्रम का उद्घाटन माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सुश्री मेघा परमार, श्रीमती मधु बघेल, पीएनसी की निदेशक श्रीमती रेणु जैन, श्रीमती विजय लक्ष्मी चाहर व डॉ हृदेश चौधरी आदि ने बैलून उड़ाकर व ध्वजारोहण करके किया। 7 दिवसीय ओलंपिक की 18 प्रतियोगिताओं में 300 विद्यालयों के 13000 छात्र भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में छात्रों ने मार्चपास्ट किया व रंगारंग

गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा प्रति वर्ष दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। आगरा में भी पूरे देश की भांति आज गोबर्धन पूजा जोर से हो रही है। सुबह से ही गाय का पवित्र गोबर एकत्र कर के गोबर्धन महाराज बनाए जा रहे हैं। गोबर से घरों में छोटे और चौराहों पर बड़े बड़े गोबर्धन बन रहे हैं। सामूहिक गोवर्धन पूजन की भी

सप्ताहांत: अंधेरा क्या है? आइये जानें और भगाएं इसे

सुबह मॉर्निंग वॉक करते जाते समय कभी अंधेरा नहीं लगता था। एक दिन लगा कुछ अंधेरा सा है।पता लगा उस दिन स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थीं। बात छोटी सी थी लेकिन कितना बड़ा संदेश दे रही थी-प्रकाश का अभाव ही अंधकार है। बड़े बड़े साधु-संतों के प्रवचन सुने,पुस्तकों में उपदेश पढ़े कि अंधकार कुछ होता ही नहीं है, अंधकार नाम की कोई चीज नहीं होती। परंतु अहसास अचानक हुआ।इसका

तेरह गुना धन वृद्धि करती है धनतेरस: भगवान धन्वंतरि कौन थे, जानिए?

आगरा में धनतेरस के लिए बाजार सज गए हैं। बर्तन, स्वर्ण आभूषण और वाहनों की दुकानों को आकर्षक तरीके से सज्जित किया गया है, लालच देने वाली अनेक उपहार व छूट योजनाओं की घोषणा की गई हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस पर्व मनाया जाता है और इसी दिन से 5 दिवसीय शुभ दीपावली पर्व प्रारम्भ हो जाता है। 25 अक्तूबर 2019 से धनतेरस,छोटी दीपावली,बड़ी दीपावली, गोवर्धनपूजा और

1 9 10 11 12 13 19