क्यों मनाते हैं वेलेंटाइन डे?

valentines day

आज से वेलेंटाइन वीक आरंभ हो रहा है। प्रेम और मोहब्बत की प्रतीक ताजनगरी आगरा में भी आज से 14 फरवरी तक प्यार के इज़हार के 7 दिवसीय उत्सव मनाने की तैयारियाँ पूरी हो गईं हैं। दूकानों पर गुलदस्ते, विभिन्न प्रकार के आकर्षक उपहार,बधाई कार्ड सज गए हैं।विदेश व देश के भिन्न भिन्न भागों से ताजमहल के साये में वेलेंटाइन डे मनाने के लिए पर्यटक आगरा आना शुरू हो गए हैं। होटलों, रेस्टोरेंट्स में भी उनके स्वागत की पूरी तैयारियाँ हैं।

  • 7 फरवरी से शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक का पहला दि‍न आज है, जोक‍ि रोज़ डे (Rose Day) है।
  • कल यानी 8 फरवरी को प्रपोज़ डे (Propose Day),
  • 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day),
  • 10 फरवरी को टेडी डे (Teddy Day),
  • 11 फरवरी को प्रॉमिस डे (Promise Day),
  • 12 फरवरी को हग डे (Hug Day),
  • 13 फरवरी को किस डे (Kiss Day) और
  • 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे (Valentine’s Day) होगा।

क्यों मनाते हैं वेलेंटाइन डे?

ऐसा माना जाता है कि वेलेंटाइन-डे मूल रूप से संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। परंतु इस विषय में विभिन्न मत हैं इसकी सटीक जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि 1969 में कैथोलिक चर्च ने कुल ग्यारह सेंट वेलेंटाइन के होने की पुष्टि की और 14 फरवरी को उनके सम्मान में पर्व मनाने की घोषणा की। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वेलेंटाइन रोम के सेंट वेलेंटाइन माने जाते हैं।

यह भी कहा जाता है कि सेंट वेलेंटाइन ने अपनी मृत्यु के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को नेत्रदान किया व जेकोबस को एक पत्र लिखा, जिसमें अंत में उन्होंने लिखा था ‘तुम्हारा वेलेंटाइन’। यह दिन था 14 फरवरी, जिसे बाद में इस संत के नाम से मनाया जाने लगा और वेलेंटाइन-डे के बहाने पूरे विश्व में निःस्वार्थ प्रेम का संदेश फैलाया जाता है।

एक इतिहास यह भी है कि जब तीसरी सदी थी तो रोम में क्‍लॉडियस नाम का राजा था और उसी का राज हुआ करता था। क्‍लॉडियस मानते थे की विवाह (शादी) करने से पुरषों का दिमाग और शक्ति दोनों ही खत्म हो जाती है।

इसी सोच के साथ क्‍लॉडियस ने पूरे राज्य में यह आदेश जारी कर दिया की उसके जितने भी सैनिक और अधिकारी है वे विवाह नही करेंगे, पर जो संत वैलेंटाइन है उन्होंने क्‍लॉडियस के इस आदेश पर कड़ा विरोध जताया और पूरे साम्राज्य में लोगों को शादी करने के लिए प्रेरित किया।

संत वेलेंटाइन ने रोम में कई सैनिको और अधिकारियों की शादी करवाई। क्लॉडियस ने जब अपना विरोध देखा तो वे सह ना सका, उसने 14 फरवरी सन 269 में संत वेलेंटाइन को फांसी पर चढ़वा दिया, तब से उनकी याद में वेलेंटाइन डे का त्यौहार मनाया जाता है। यहीं कारण है की वेलेंटाइन डे का महत्व इतना बड़ा है।

Read in English

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x