हे राम! गांधी के भारत में महिलाओं से इतनी क्रूरता

जब भी 2 अक्टूबर आता है, बापू के रामराज्य की कल्पना मन- मस्तिष्क में चलचित्र की भांति घूम जाती है। परंतु इस बार की गांधी जयंती बापू के रामराज्य के सर्वथा विपरीत नारी अत्याचार की खबरें ले कर आई। बापू ने सदैव नारी सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा पर बल दिया। वह महिलाओं को अबला कहने का घोर विरोध करते थे। वह महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले अधिक सुदृढ़ और सहृदय मानते