lockdown - • सर्वज्ञ

सप्ताहांत: योग, गौरव और नमन का दिन
यह सप्ताह बहुत गहमागहमी भरा और अनेक घटनाओं से परिपूर्ण रहा। सप्ताह के प्रारंभ में फिल्म अभिनेता सुशांत की विषम परिस्थितियों में आत्महत्या, फिर भारत चीन सीमा विवाद में हमारे बीस वीर जवानों की शहादत इस सप्ताह की प्रमुख घटनाएँ रहे ।इसके अतिरिक्त आज रविवार को योग दिवस, मित्र दिवस व इस साल का पहला और आखिरी सूर्यग्रहण दिवस है। इस प्रकार यह सप्ताह दुख, शोक, गौरव, नमन, हवन पूजन का सप्ताह है।

चीन ने धोखे से आक्रमण करके हमारे बीस रणबांकुरे जवानों को शहीद कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से सारा राष्ट्र शोक संतप्त है, वीरों की शहादत पर दुखी है लेकिन अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीदों के प्राण त्यागने की भावना को उनके गौरव को सारा देश नमन भी कर रहा है। हम भी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सभी से निवेदन है कि चीन और सारे संसार के सामने अपनी एकता अखंडता का प्रदर्शन करें। हमारे किसी भी कथन व कृत्य से कोई गलत संदेश न जाए, विपक्ष के नेता इस बात का ध्यान रखें। बहुत सी सूचनाएँ संवेदनशील होती हैं, उन्हें सरकार से न मांगें न सार्वजनिक करें। सत्ता पक्ष भी अपनी कमजोरी या लापरवाही छिपाने के लिए सेना को ढाल बनाना छोड़ें। सेना और सरकार में अंतर तो करना ही होगा। सरकार से सवाल पूछने का मतलब सेना पर सवाल उठाना नहीं है। सेना पर सब को भरोसा है, पर उतना ही भरोसा सबको सरकार पर भी हो, यह जरूरी नहीं है। हर आपदा में अवसर ढूंढने की आदत वालों से निवेदन है कि इस आपदा में कोई अवसर न ढूंढें, चीन को सबक सिखाने और उसका दंभ चूर करने के उपाय खोजने का प्रयास करें।

सुशांत ने अपनी जान देकर न जाने कितने लोगों की जान में जान डाल दी है और अब बहुत सारी ऐसी जानकारियाँ छन-छन कर आ रही हैं जो फिल्म व संगीत के क्षेत्र में व्याप्त गुंडागर्दी को दर्शा रही हैं और यह दिखा रही हैं की माया नगरी की चकाचौंध के पीछे जितना घना अंधेरा है उसका सामना हर कोई आसानी से नहीं कर सकता।

जहाँ तक योग दिवस का संबंध है, अनलॉक-1 में भी कोविड-19 की जो दिशानिर्देश लागू है उनके कारण आप सभी से निवेदन है कि अपने अपने घरों पर ही योग करें और डिस्टेंस आदि के जो निर्देश हैं उनका अनुपालन करें।

आज पितृ-दिवस भी है। पिता जीवन का आधार होते हैं, पिता अपने बच्चों में सुख साहस और संयम का संचार करते हैं। पितृ दिवस पर मैं अपने पूज्य पिता व सारे पिताओं को नमन करता हूं। पिता एक ऐसा वृक्ष है जो हमेशा छांव देता है। पिता ऐसा नीम का वृक्ष है जो कड़वा तो लगता है लेकिन उसके फायदे बहुत हैं।

आज सूर्य ग्रहण दिवस भी है। सूर्य ग्रहण के बारे में ज्योतिषियों पंडितों वह आचार्यों ने जो दिशा निर्देश बताए हैं, जो करना है और जो न करना है उनका अनुपालन करें तो सभी के हित में रहेगा। आज हवन करें पूजन करें और अपने घरों में रहकर ही सूर्य नमस्कार करें। वैसे भी आज योग दिवस है। आज आप सूर्य नमस्कार करते हैं तो सूर्य देवता को ग्रहण के दौरान नमन भी होगा, पूजन भी होगा और योग दिवस की एक क्रिया भी आप पूर्ण कर सकते हैं। आज अस्वस्थता, कंधे में दर्द के कारण लेख लिखने में मेरे को असुविधा हो रही है। बड़ी मुश्किल से वॉइस टाइपिंग की है, वाइस टाइपिंग में करेक्शन बहुत करने होते हैं, कभी -कभी ब्लंडर हो जाते हैं और वह भूल से ओझल हों जाएं तो बड़ी असहज स्थिति का सामना करना होता है। जैसे मैं जब भी संस्थान संगम वॉइस टाइप करता हूँ, तो श्मशान संगम टाइप हो जाता है। इसके अलावा आप लगातार बोलते जा रहे हैं, थोड़ी देर बाद पता लगा कि कुछ भी टाइप नहीं हुआ। इसलिए आज मन भी नहीं था।

लेकिन मुझे याद आया कि बैंक की सर्विस के दौरान एक बार मुझे मेरे मंडल प्रबंधक ने अपने दौरे पर अपने साथ चलने के लिए कहा तो मैंने कुछ अस्वस्थता के कारण उनके साथ जाने से मना कर दिया। जीवन में बहुत से मित्र ऐसे होते हैं जो आपको हाथ पकड़कर चलना सिखाते हैं और जहां भी आप गलती करते हैं तुरंत उसको सुधार करते हैं वही सच्चे मित्र हैं। तो मेरे ऐसे ही एक मित्र ने समझाया मुझे कि इस बार तो कोई बात नहीं है लेकिन यदि अगली बार वह आपको साथ चलने के लिए कहें तो कुछ भी हो आप मना नहीं करना। जीवन में बीमारियां, पारिवारिक समस्याएँ तो लगी रहती हैं लेकिन अवसर बार-बार नहीं आते। यदि आप इस प्रकार मना करेंगे तो वह अगली बार से आपसे कहना बंद कर देंगे, किसी और को साथ ले जाएंगे और जो आपको अवसर मिला है उन्नति का, एक वरिष्ठ अधिकारी का सानिध्य प्राप्त करने का, वह मिलना बंद हो जाएगा। तब से यह बात ध्यान रखता हूँ कि जब तक कोई बहुत ज्यादा विषम परिस्थिति न हो अपने कार्यकलापों को जारी रखना चाहिए। अभी लॉक डाउन के बाद जो अनलॉक हुआ उसमें यह व्यवस्था की गई कि एक दिन एक तरफ की दुकान खुलेगी दूसरे दिन दूसरी तरफ की दुकान खुलेगी। इस प्रक्रिया से दुकानदार सहमत नहीं थे। क्योंकि वह जानते हैं कि अगर हमारा ग्राहक एक दूसरी दुकान पर चला गया तो वह दुकानदार अवसर का लाभ उठा लेगा और वह हमारे पास नहीं लौटेगा। अवसर को कभी ना छोडे, अवसर का दरवाजा हमेशा खटखटाते रहें, सफलता आपके साथ रहेगी जीवन ऐसे ही चलता रहेगा।

नई तकनीक से पहली बार लिखा लेख प्रस्तुत है।
चरैवेति! चरैवेति!

– सर्वज्ञ शेखर

Read in English

Day of Yoga, Pride and Naman

This week was very loud and full of many events. Film actor Sushant’s suicide in odd circumstances at the beginning of the week, then the martyrdom of our twenty brave soldiers in the Indo-China border dispute were the major events of the week. Besides, Yoga Day on Sunday, Friends Day and the first and last solar eclipse of this year. It is day. Thus, this week is a week of sorrow, mourning, pride, salutation, and havan pujan.

China by deceit invaded and killed our twenty warriors. The entire nation is mourned by this unfortunate incident, saddened by the martyrdom of the heroes, but the whole country is bowing down their pride to the spirit of martyrdom while protecting their motherland. We also pay our respects to the martyrs. Everyone is requested to demonstrate their unity and integrity in front of China and the whole world. Do not let any of our statements and actions send a wrong message, the leader of the opposition should keep this in mind. Many information are sensitive, do not ask for public information from the government. The ruling parties should leave the army shield to hide their weakness or carelessness. You have to differentiate between army and government. Questioning the government does not mean questioning the army. Everyone has faith in the army, but everyone should have as much trust in the government, it is not necessary. People in the habit of finding opportunities in every disaster are requested not to find any opportunity in this disaster, try to teach China a lesson and find ways to break it.

Sushant has killed many people by giving up his life and now many such information is being shattered which is showing the goondaism prevalent in the field of film and music and showing that Maya Nagri Not everyone can easily cope with the dark darkness behind the glare.

As far as Yoga Day is concerned, due to the guidelines applicable to Kovid-19 in Unlock-1, you are requested to do yoga at your own homes and follow the instructions of distance etc.

Today is also Father’s Day. Father is the basis of life, father brings happiness, courage and self-control in his children. On Father’s Day, I bow to my revered father and all the fathers. The father is a tree that always gives shade. The father is a neem tree which seems bitter but has many benefits.

Today is also the solar eclipse day. The instructions given by astrologers and pundits about the solar eclipse, if they follow the guidelines, what to do and what not to do, will be in everyone’s interest. Worship Havan today and do Surya Namaskar only while staying in your homes. Anyway, today is Yoga Day. Today, if you salute the sun, the sun god will also be bowed during the eclipse, will also be worshiped and you can also complete one activity on the yoga day. Today, due to illness, shoulder pain, I am having trouble writing articles. Voice typing is very difficult, voice typing takes a lot of corrections, sometimes it becomes blundered and if you forget it accidentally, then you have to face a very uncomfortable situation. Like whenever I type an institution sangam voice, the cremation sangam gets typed. Apart from this, you are constantly speaking, after a while it was found out that nothing was typed. Therefore, today I did not have any mind.

But I remembered that once during the service of the bank I was asked by my Divisional Manager to accompany me on my tour, then I refused to accompany him due to some ill-health. There are many friends in life who teach you to hold hands and correct them wherever you make mistakes, they are true friends. So one such friend of mine explained to me that this time there is nothing but if next time he asks you to walk with him, then you should not refuse anything. There are diseases, family problems in life, but opportunities do not come again and again. If you refuse in this way, then he will stop asking you the next time, take someone else along and the opportunity you have to progress, to get a senior officer’s will, that will stop. Since then, I keep in mind that unless there is a very odd situation, my activities should continue. What was unlocked after the lock down, it was arranged that one day the shop would open on the other day. Shopkeepers did not agree with this process. Because he knows that if our customer moved to another shop, that shopkeeper would take advantage of the opportunity and would not return to us. Never leave an opportunity, always knock on the door of opportunity, success will be with you, life will continue like this.

The first written article is presented with new technology.
Charaiveti! Charaiveti!

– Sarwagya Shekhar

The post सप्ताहांत: योग, गौरव और नमन का दिन appeared first on सर्वज्ञ.

सप्ताहांत: कोरोना के साथ जीना सीखना है मरना नहीं
1 जून से अनलॉक-1 शुरू होने के साथ ही ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कोरोना भी अनलॉक हो गया हो। शुक्रवार 05 जून को इन पंक्तियों के लिखने के पिछले 24 घण्टों में देश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है। विगत 24 घंटे में 9 हजार 851 नए मामलों की पुष्टि हुई और 273 लोगों की मौत हुई है।अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 26 हजार 770 है, जिसमें 6 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है। इस कारण शुक्रवार को भारत कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में इटली से आगे होकर छठे स्थान पर पहुंच गया। ऐसे में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को लगता है कि अगर हालात नियंत्रण से बाहर हुए तो लॉकडाउन फिर लगाना पड़ सकता है। उधर, भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान के एक सीनियर डॉक्टर ने यह कहकर सरकार पर नाराजगी प्रकट की कि महामारी से निपटने की रणनीति विशेषज्ञों के बजाए नौकरशाह बना रहे हैं।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 80 हजार से ज्यादा है। वहीं, 24 घंटे में 139 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 2710 हो गई है। राज्य में पिछले 20 दिनों से लगातार हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं। दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में अब अब तक के 1438 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 28 हजार 694 पर पहुंच गया। तीसरे नंबर पर 26 हजार से ज्यादा केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 1190 और तीसरे नंबर पर दिल्ली की 708 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 235 लोगों की ही जान गई है। राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक करीब 50 फीसदी यानी 1 लाख 9 हजार 462 लोग ठीक हो चुके हैं।अभी देश में 1 लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस हैं।

पहले यह कहा जा रहा था कि हम कोरोना को हराएँगे, फिर कहा गया कि हम कोरोना को भगाएँगे, परंतु अब यह कहा जा रहा है कि कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। लॉकडाउन को अनिश्चितकाल तक जारी रखना न तो संभव है और न व्यवहारिक ही। अर्थव्यवस्था की गिरती स्थिति, मजदूरों को रोजगार व जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए लॉकडाउन को शनैःशनैः व चरणबद्ध ढंग से समाप्त करना ही है। परंतु इस सुविधा का कुछ लोग दुरुपयोग करके नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे। यही कारण है जून के पहले 5 दिनों में इस महामारी ने और विकराल रूप धारण कर लिया। सामुदायिक संक्रमण की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

जहाँ तक कोरोना के साथ जीना सीखने का प्रश्न है, कोरोना से बचाव के लिए केवल पंच सूत्र हैं-बार-बार हाथ धोना, बाहर निकलने पर मास्क पहनना, दैहिक दूरी बनाए रखना, शरीर की रोग प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा बताया गया काढ़ा पीना और आरोग्य सेतु एप को मोबाइल में डाउनलोड करना। इसके अतिरिक्त कुछ नहीं करना। इतना तो अब सब सीख ही गए हैं, परंतु उनका अनुपालन करना हमारी आदत में नहीं आ पाया है। इन नियमों का तो पालन करना ही होगा अन्यथा इस महामारी से कैसे जीत जाएँगे हम।

यह ध्यान रखना होगा कि जब तक वैक्सीन नहीं आती, हमें कोरोना के साथ जीना सीखना है, मरना नहीं।

– सर्वज्ञ शेखर

Read in English

Learn to Live with Corona

With Unlock-1 starting from June 1, it looks like the Corona has also been unlocked. In the last 24 hours of writing these lines on Friday 05 June, there has been a tremendous boom in the cases of corona in the country. In the last 24 hours, 9 thousand 851 new cases have been confirmed and 273 people have died. Now the total number of patients in the country is 2 lakh 26 thousand 770, in which 6 thousand 348 people have died. Due to this, on Friday, India reached the sixth place in the list of Corona affected countries, ahead of Italy. In such a situation, medical experts feel that if the situation gets out of control, then lockdown may have to be imposed again. On the other hand, a senior doctor at the Indian Institute of Medical Sciences expressed displeasure at the government, saying that the strategy to deal with the epidemic was being made by bureaucrats rather than experts.

Talking about the most affected states in the country, the situation in Maharashtra is quite bad. The number of victims here now exceeds 80 thousand. At the same time, the number of dead has now reached 2710 with 139 new deaths in 24 hours. Two thousand new cases are coming to the state every day continuously for the last 20 days. The second number is from Tamil Nadu, where 1438 new infections have been detected so far in a day. With this, the number of victims in the state now reached 28 thousand 694. Delhi is at number three with more than 26 thousand cases. However, if we compare the deaths in Tamil Nadu and other states, the situation in Tamil Nadu is much better. Only 235 people have died in Tamil Nadu as compared to 1190 in Gujarat at number four and 708 from Delhi at number three. It is a matter of relief that the number of people recovering from Corona is also increasing. So far, about 50 percent ie 1 lakh 9 thousand 462 people have been cured. Now there are 1 lakh 10 thousand 960 active cases in the country.

Earlier it was being said that we would beat Corona, then it was said that we would drive away Corona, but now it is being said that one has to learn to live with Corona. It is neither possible nor practical to continue the lockdown indefinitely. In order to normalize the declining state of the economy, employment and life of laborers, the lockdown has to be ended in a phased manner. But some people misuse this facility and are not complying with the rules. This is the reason that this epidemic took a more formidable form in the first 5 days of June. Fear of community infection also cannot be ruled out.

As far as learning to live with the corona is concerned, there are only five formulas to prevent corona – washing hands frequently, wearing masks on exits, maintaining physical distance, told by Ministry of AYUSH to increase body disease competitiveness Drinking decoction and downloading Arogya Setu app on mobile. Do nothing other than this. Everyone has learned so much now, but it has not been in our habit to follow them. These rules have to be followed otherwise how will we win from this epidemic.

Keep in mind that until the vaccine comes, we have to learn to live with the corona, not die.

– Sarwagya Shekhar

The post सप्ताहांत: कोरोना के साथ जीना सीखना है मरना नहीं appeared first on सर्वज्ञ.

संस्थान संगम की ऑनलाइन काव्यगोष्ठी
कोरोना के योद्धाओं को नमन, अभिनंदन,
मजदूरों की दशा पर चिंता

आगरा। साहित्यिक संस्था संस्थान संगम के तत्वावधान में ऑनलाइन ऑडियो कविगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रामू भैया ने की। मुख्य अतिथि थे दिल्ली के कर्नल प्रवीण त्रिपाठी। गोष्ठी में अमेरिका से डॉ शशि गुप्ता सहित बैंगलोर, कोटा, ग्वालियर, दिल्ली, मेरठ, भोपाल, आगरा के 50 से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया। गोष्ठी का संचालन सर्वज्ञ शेखर व संयोजन अशोक अश्रु ने किया।

गोष्ठी में कोरोना, कोरोना युद्ध के योद्धा, गीत, ग़ज़ल, बालकविता, प्रेम, देशभक्ति, बृज रस, हास्य, भोर, भजन, गाली, प्रेरणा, प्रोत्साहन, उमंग, स्त्री, माँ, बेटी, जीवन दर्शन सहित अनेक विषयों पर रोचक और दिल को छू जाने वाली रचनाएँ प्रस्तुत की गईं। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कोरोना के विरुद्ध युद्ध में लगे कर्मवीरों का अभिनंदन किया, मजदूरों की दशा पर चिंता प्रकट की और कोरोना को प्रकृति का प्रकोप बताया।

गोष्ठी में मंजु यादव ग्रामीण, भोपाल से डॉ मोहन तिवारी आनंद, मीरा परिहार, भोपाल से रामनिवास तिवारी, प्रेम सिंह त्यागी, प्रेम राजावत प्रेम, सुनीता सुवेन्द्र सिंह, ममता भारती, डॉ राजेन्द्र मिलन, प्रेमलता मिश्रा, कोटा से सुरेश चंद सर्वहारा, विजया तिवारी, सुशील सरित, भरतदीप, बैंगलोर से डॉ उषा श्रीवास्तव, हरीश अग्रवाल ढपोरशंख, चारु मित्रा, असीम आनंद, दिल्ली से कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, अशोक अश्रु, बैंगलोर से उर्मिला श्रीवास्तव उर्मि, माया अशोक, सुरेंद्र सिंह वर्मा सजग, कोटा से भगवत सिंह मयंक, अलका अग्रवाल, कोटा से विष्णु शर्मा हरिहर, डॉ कविता रायजादा, मानसिंह मनहर, कोटा से योगराज योगी, डॉ रेखा कक्कड़, दीपक सरीन, डॉ शशि सिंह, ग्वालियर से अतुल त्रिपाठी, नरेंद्र शर्मा गोपाल, शांति नागर, श्रुति सिन्हा, दतिया से डॉ अरविंद श्रीवास्तव, मेरठ से यास्मीन मूमल, प्रार्थना मिश्रा, सर्वज्ञ शेखर, कमला सैनी, एस एस यादव, मुकेश मित्तल, राजकुमारी चौहान, सुरेंद्र कौर चिंगारी, डॉ शशि गोयल ने काव्यपाठ किया।

प्रारंभ में डॉ राजेन्द्र मिलन ने सरस्वती वंदना की व पूर्व न्यायाधीश एस एस यादव ने सभी का स्वागत किया। अंत में शिक्षाविद डॉ मृणाल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

– सर्वज्ञ शेखर

The post संस्थान संगम की ऑनलाइन काव्यगोष्ठी appeared first on सर्वज्ञ.

सप्ताहांत: बहुत फायदे है खुद काम करने के
“हाय राम! जरा देखना कितना कूड़ा है दीवान के नीचे, बाई को कितनी बार बोला है जरा झाडू से अंदर तक सफाई किया कर, पर सुनती ही नहीं है। इधर उधर दो चार हाथ मारे, बस हो गया काम। धीरे-धीरे ही सही, आज खुद मैं ही कर लेती हूँ पूरे घर की सफाई।”

लॉकडाउन के दौरान जब बाई को छुट्टी दे दी, यह उस दिन का वाकया है। और अब तो कम से कम 03 मई तक बाई नहीं आई तो रोज ही ऐसा होगा।

वैसे महीने में कम से कम कुछ दिन तो अपने हाथ से सफाई करनी ही चाहिए उससे मन को भी बडी तसल्ली मिलती है। कभी-कभी ऐसी रखी हुई चीज मिल जाती है जिसे बहुत दिन से ढूढ़ रहे थे तो कुछ ऐसा सामान सामने आ जाता है जो बाजार से लाने की सोच रहे थे या उसकी तारीख एक्सपायर होने वाली थी। जब पत्नी मायके चली जाए और पतिदेव को घर पर कुछ दिनों के लिए खुद काम करना पड़े तो मसालदानी, चीनी, चाय की पत्ती के बर्तनों में जब छिपे हुए नोट मिलते हैं या बच्चों की अलमारी में गड़बड़ मसाला मिलता है तो आँखें फटी रह जाती हैं।

शासन-प्रशासन में भी ऐसा ही होता है। मैं तो बैंक से अवकाश प्राप्त कार्यपालक हूँ। मुझे भी यह अच्छा लगता था कि जो काम अधीनस्थ करते हैं वह माह में कम से कम मैं एक बार अपने हाथ से करूँ। ऐसा करने में कई बार बैंक में ऐसी पेंडिंग पड़ी धनराशि मिल गई जो गरीब विधवाओं की पेंशन थी या छात्रवृत्ति थी जो किसी छोटे तकनीकी कारणों से उनके खाते में नहीं पहुंची। बैंकों में या अन्य कार्यालयों में जॉब रोटेशन व स्थानान्तरण इसी प्रक्रिया का एक अंग है कि एक काम को एक ही व्यक्ति ज्यादा दिन तक नहीं करे। अनेक बार ऐसा हुआ कि जब स्थानांतरित होने या जॉब रोटेशन के उपरांत दूसरा व्यक्ति उस सीट पर आया तो पता लगा कि पहला कर्मचारी या अधिकारी धन का गबन या फ्रॉड कर रहा है या उसने अपने कुछ खास लोगों को फायदा पहुँचाया है। जब तक लोग सीट पर रहते हैं अपने द्वारा की जा रही अनियमितता को येन-केन-प्रकारेण छिपाते रहते हैं। इसी लिए यदि स्थानांतरण न भी हो तो कम से कम उनकी सीट बदल दी जाती है। जो कर्मचारी या अधिकारी बिलकुल छुट्टी नहीं लेते या बहुत कम लेते हैं, उन पर भी ज्यादा नज़र रखी जाती है और उन्हें जबरन अवकाश पर भेजा जाता है।

तो आइए, आप भी संकल्प लीजिए कि चाहे घर में हों या कार्यालय में, चाहे आपकी कोई दुकान हो, माह में एक दिन या दो दिन अचानक स्वयं काम करें।

और हाँ, 03 मई तक घर में ही रहें, घर में ही रहें और घर में ही रहें।

– सर्वज्ञ शेखर

Read in English

There are Many Advantages of Working on your Own

“Oh My God! Just look at how much garbage is under the diwan, how many times has Bai spoken to me, sweep from sweep to inside, but he does not listen. Two or four hands were killed here and there, the work was done. Slowly, today I myself do the entire house cleaning. “

This is the incident of the day when Bai was discharged during the lockdown. And now at least till May 03, if not by then, it will happen daily.

By the way, at least a few days in the month, you should clean with your own hands, it also gives a lot of comfort to the mind. Sometimes such a thing is found which has been searching for a long time, then something comes out that was thinking of bringing it from the market or its date was about to expire. When the wife goes to her maternal home and husband has to work for a few days at home, the eyes are cracked when there are hidden notes in masaladani, sugar, tea leaf pots or there is a messy spice in the children’s cupboards.

The same thing happens in governance. I am a retired bank executive. I also liked that the subordinate work I do at least once a month with my hand. In doing so many times the bank got such pending funds which were pension of poor widows or scholarships which did not reach their account due to some small technical reasons. Job rotation and transfer in banks or other offices is a part of this process that not a single person should do a job for a long time. Many times it happened that when the second person came to the seat after transferring or job rotation, it was found that the first employee or officer was embezzling or fraudulent money or he had benefited some of his special people. As long as people stay in the seat, they keep hiding the irregularities they are doing. That is why even if there is no transfer, at least their seat is changed. Employees or officers who do not take any leave at all or take very little are also monitored more and are forcibly sent on leave.

So come, you also take a pledge that whether at home or in office, whether you have a shop, work on your own suddenly one day or two days in a month.

And yes, till May 03 stay at home, stay at home and stay at home.

– Sarwagya Shekhar

The post सप्ताहांत: बहुत फायदे है खुद काम करने के appeared first on सर्वज्ञ.

सप्ताहांत: कोरोना के विरुद्ध युद्ध लड़ रहे ये योद्धा
“जो कभी अपने समय को यों बिताते हैं नहीं
काम करने की जगह बातें बनाते हैं नहीं
आज कल करते हुए जो दिन गँवाते हैं नहीं
यत्न करने से कभी जो जी चुराते हैं नहीं
बात है वह कौन जो होती नहीं उनके लिए
वे नमूना आप बन जाते हैं औरों के लिए ।”

सुप्रसिद्ध कवि अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध ने इन पंक्तियों की रचना करीब 75 वर्ष पूर्व की थीं परंतु आज भी कोरोना के विरुद्ध युद्ध में जी-जान से लगे हुए कर्मवीरों का अभिनंदन करने के लिए समीचीन है।

पुलिसकर्मी, चिकित्सक, बैंककर्मी, सफाई कर्मचारी, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई करने वाले लोग, गरीबों व याचितों को भोजन व अन्य सामान देने वाले समाजसेवी,पत्रकार, हॉकर, आदि अन्य बहुत सारे लोग अपनी जान की परवाह किए बिना सड़कों पर अपने-अपने कार्य में रत हैं जबकि हम सभी लौकडाउन का पालन करते हुए घरों में बंद हैं। ये सभी लोग न केवल अपनी ड्यूटी ही कर रहे हैं वरन कर्तव्यपरायणता की अद्भुत मिसाल भी कायम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के कारण इन सभी के संक्रमित होने का हमेशा खतरा बना रहता है। अनेक चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हुए खुद संक्रमित भी हुए हैं।

अनेक महिला पुलिसकर्मी गर्भवती होते हुए भी कार्यरत हैं, कुछ चिकित्सक अपने घर पर जाकर कार-गैरेज में रहते हैं ताकि अपने परिवार से दूरी बनी रहे, इनके लिए परिजन दूर से ही चाय नाश्ता खाना रख जाते हैं। एक समाचार में एक छोटी बच्ची को अपने पापा से मिलने के लिए रोते हुए देखा तो मन द्रवित हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों का हृदय परिवर्तन बहुत हुआ है। उन्हें परेशान लोगों की सहायता करते व भोजन के पैकेट बांटते हुए देखा जा रहा है। ऐसे राष्ट्ररक्षकों के प्रति असम्मान दर्शना, उन पर थूकना, हमला करना, पथराव करना न केवल अमानवीय है वरन अक्षम्य अपराध है।ऐसी घटनाओं को सख्ती से रोका जाना चाहिए।

असामान्य परिस्थितियों में असाधारण प्रतिभा दिखाने वाले इन राष्ट्रवीरों के अभिवंदन में मेरी एक अभिव्यक्ति प्रस्तुत है –

लॉकडाउन का करो पालन,सतर्क रहो और सावधान,
राष्ट्ररक्षकों का भी करना है,हम सब को पूरा सम्मान।
चिकित्सक भगवान बने हैं,जीवन नैया लगाते पार,
परवाह नहीं जान की इनको,मरीजों का करते उपचार।
सफाई कर्मी भी बाहर हैं,हम सब हैं घर के अंदर,
सफाई व्यवस्था करने को,कर्मभूमि में व्यस्त निडर।
खुश हैं सब पुलिसकर्मियों का,हृदय परिवर्तन देख कर,
जनता के हैं बने सहायक,भोजन बाँट रहे हैं घर-घर।
उर व्यथित मन दुखी हो जाता,इन पर हो हमला बिना वजह,
राष्ट्र विरोधी हरकत है ये,अक्षम्य अपराध भी है यह।
सूरज चाहे उदित न हो,चंदा ले अपनी राह बदल,
राष्ट्रवीर न डिगते पथ से,कर्तव्य पथ पर रहें अविचल।
हे राष्ट्र रक्षको राष्ट्रवीरो,आपकी कर्तव्यनिष्ठा को नमन,
आप सजग हो,आप जागृत हो,तभी सुरक्षित है जन जन।
कोरोना के विरुद्ध युद्ध में,सबसे आगे आप खड़े हो।
संपूर्ण देश करबद्ध आपका, करता है सादर अभिनंदन।

हमारी आप सभी से भी अपील है कि इन सभी कर्मवीरों का सम्मान करें, अभिनंदन करें।ये यदि कुछ सख्ती भी करते हैं तो हमारे भले के लिए ही करते हैं।इनकी सेवा निस्वार्थ है, परोपकारी है, जनकल्याण के लिए है।

– सर्वज्ञ शेखर

The post सप्ताहांत: कोरोना के विरुद्ध युद्ध लड़ रहे ये योद्धा appeared first on सर्वज्ञ.

प्रधानमंत्री का नया सूत्र: “वयं राष्ट्रे जागृयाम”…
3 मई तक लौकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यजुर्वेद की एक सूक्ति “वयं राष्ट्रे जागृयाम” को उद्धृत करते हुए कहा “पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। जहां हैं वहां रहें, सुरक्षित रहें। “वयं राष्ट्रे जागृयाम” यानी हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जाग्रत बनाए रखेंगे।” यह पूरी उक्ति है वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिता:।”

यजुर्वेद के नवें अध्याय के 23 वें खंड की इस उक्ति का अर्थ है राष्ट्र का जागरण करने वाले पुरोहित। राष्ट्रीय जन जागरण के लिए जो लोग रत रहते हैं उन्हें पुरोहित कहा जाता था। प्रधानमंत्री ने “पुरोहिता:” का जिक्र नहीं किया और सारी जनता से निवेदन किया कि सभी राष्ट्र को जीवंत और जाग्रत बनाए रखेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से 7 वचन लिए और इन्हें सप्तपदी बताया।सप्तपदी का तात्पर्य होता है वो सात पद या सात वचन जो हिंदू रीति से वैदिक विवाह के समय सात फेरे लेते हुए दूल्हा-दुल्हन ग्रहण करते हैं और वायदा करते हैं कि जीवन पर्यंत इन वचनों को निभाएंगे। इन सात वचनों को अटूट माना जाता है और वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी भी गड़बड़ होने पर इन वचनों की दुहाई दी जाती है।

प्रधानमंत्री ने उसी प्रकार के बंधनों से जनता को लौकडाउन की अवधि में बांधा और इन सात वचनों का पालन करने के लिए कहा-

1.घर में बुजुर्गों का ध्यान रखें।
2.सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को न लांघें व घर में बना हुआ मास्क पहनें।
3.अपनी इम्म्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा,गर्म पानी पीना व अन्य उपाय करें।
4.संक्रमण को फ़ैलाव से रोकने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करें व औरों को भी कराएं।
5.अपने आसपास गरीबों की देखभाल करें व जिन्हें भोजन की आवश्यकता है उन्हें भोजन दें।
6.जो व्यवसाई व उद्योगपति हैं वो अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रहें व उनको निकालें नहीं।
7.कोरोना संक्रमण रोकने में लगे योद्धाओं का सम्मान करें।

जब 21 दिन के लौकडाउन की घोषणा की गई थी तब भी मैंने लिखा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 30 जून तक लौकडाउन की सलाह दी थी। परंतु संभवतः वह खबर लीक हो गई इस लिए 21 दिन का लौकडाउन घोषित किया गया। जिस प्रकार ट्रेन के लेट होने की घोषणा एक बार में ही न करके धीरे-धीरे की जाती है उसी प्रकार लौकडाउन की घोषणा भी चरणों में ही की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में यह बात प्रसिद्ध है कि वह हमेशा चौंकाते हैं। उनकी घोषणाओं व उनके समय का कोई अंदाज नहीं लगा सकता। चाहे 22 मार्च का जनता कर्फ्यू हो, 21 दिन के लौकडाउन या 3 मई तक के लौकडाउन 2 की घोषणा, किसी को अंदाज नहीं था। सभी सोच रहे थे 30 अप्रैल तक लौकडाउन बढ़ सकता है। ऐसा वातावरण भी तैयार किया गया। इसी प्रकार तीन जोन बना कर कुछ राहत देने की भी बात चल रही थी। यह सूचना प्रेस ट्रस्ट औफ इंडिया ने दी थी जिसे कि सरकारी न्यूज़ एजेंसी माना जाता है। ऐसा कोई सीधा संकेत प्रधानमंत्री ने नहीं दिया, यद्यपि 20 अप्रैल के बाद कुछ रियायतों की बात अवश्य कही।

इसे संयोग कहें या प्रयोग कि घोषणाओं का समय भी बड़े हिसाब से चुना जाता है। दीपक जलाने का समय रामनवमी भी हो सकता था या 9 अप्रैल-9 दीपक-9 बजे का नारा भी सही होता। परंतु दिन चुना गया भाजपा की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने की पूर्वसंध्या का। 14 अप्रैल को समाप्त हो रहे लौकडाउन को बढ़ाने की घोषणा भी 12 या 13 अप्रैल को प्रतीक्षित थी परंतु दिन चुना गया 14 अप्रैल ताकि संविधान शिल्पी बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा सकें। यह अच्छी बात है, एक पंथ दो काज हो जाते हैं। वो बात दूसरी है कि छिद्रान्वेषण करने वाले हर बात में निहितार्थ खोज लेते हैं।

– सर्वज्ञ शेखर

The post प्रधानमंत्री का नया सूत्र: “वयं राष्ट्रे जागृयाम”… appeared first on सर्वज्ञ.

संपूर्ण देश करबद्ध आपका करता है सादर अभिनंदन
लॉकडाउन का करो पालन
सतर्क रहो और सावधान,
राष्ट्ररक्षकों का भी करना है
हम सब को पूरा सम्मान।
हे राष्ट्ररक्षको राष्ट्रवीरो!
आपकी कर्तव्यनिष्ठा को नमन,
आप सजग हो, आप जागृत हो
तभी सुरक्षित है जन-जन।
कोरोना के विरुद्ध युद्ध में
सबसे आगे आप खड़े हो
संपूर्ण देश करबद्ध आपका
करता है सादर अभिनंदन।
कोरोना का असर है जब तक
घूमो न फिरो स्वच्छंद,
नमस्ते करो करबद्ध हो कर
हाथ मिलाना कर दो बंद।
मेड इन चाइना बीमारी है
ज्यादा नहीं चलेगी,
गले मिलना छोड़ दो तो
गले नहीं पड़ेगी।
सही सूत्र है बस यही
जान है तो, है जहान,
इसी का पालन करते हैं
छोटे बड़े और महान।
मानव जाति की विजय हो
हमारे भारत की जय हो,
महामारी की रात्रि विदा हो
उमंगों की नवभोर उदय हो।

– सर्वज्ञ शेखर

The post संपूर्ण देश करबद्ध आपका करता है सादर अभिनंदन appeared first on सर्वज्ञ.

सप्ताहांत: रहिमन विपदा हू भली, जो थोरे दिन होय
महाभारत का एक प्रसंग अनायास ही स्मृति पटल पर आ गया। महाभारत की प्रचलित कथाओं में से एक के अनुसार युद्ध खत्म होने के बाद श्री कृष्ण जब द्वारिका लौटने लगे तो भारी मन से पांडव अपने परिवार के साथ भगवान कृष्ण को नगर की सीमा तक विदा करने आए। सब की आँखों में आँसू थे। भगवान एक-एक करके अपने सभी स्नेहीजनों से मिल रहे थे। अंत में अपनी बुआ कुंती अर्थात पांडवों की माता से मिले।उन्होंने कुंती से कहा “बुआ आपने आज तक अपने लिए मुझसे कुछ नहीं मांगा। आज तो मांग लीजिए। मैं आपको कुछ देना चाहता हूं। “अश्रुपूरित नयनों से कुंती ने कहा “हे कृष्ण! अगर कुछ देना ही चाहते हो तो मुझे दुख दे दो। मैं बहुत सारा दुख चाहती हूँ।”

यह सुनकर कृष्ण आश्चर्य में पड़ गए।उन्होंने पूछा “ऐसा क्यों बुआ, तुम्हें दुख क्यों चाहिए। तब कुंती ने उन्हें जवाब देते हुए कहा “जब जीवन में दुख रहता है तो तुम्हारा स्मरण भी रहता है। हर क्षण तुम याद आते हो। सुख में तो यदा-कदा ही तुम्हारी याद आती है। तुम याद आओगे तो मैं तुम्हारी पूजा और प्रार्थना भी कर सकूंगी।”

रहीम दास जी ने भी कहा है –

रहिमन विपदा हू भली, जो थोरे दिन होय
हित अनहित या जगत में, जान परत सब कोय

कबीर दास जी के अनुसार –

दुःख में सुमिरन सब करे सुख में करै न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे दुःख काहे को होय

कोरोना महामारी ने सारे विश्व में जो दुख का वातावरण उत्पन्न किया है उसमें उपर्युक्त कथा व उक्तियाँ सामयिक व सार्थक सी प्रतीत हो रही हैं। कुंती की बात सही है, जितने समय लोग दुखी रहते हैं उतने समय तो कमसेकम भगवान को अवश्य याद करते हैं। कबीरदास भी कुंती की हाँ में हाँ मिलाते हुए कहते हैं कि दुख में ईश्वर का सभी स्मरण करते हैं, सुख में कोई नहीं करता। यदि लोग सुख में भी प्रभु को याद करलें तो दुख होगा ही नहीं।

परँतु कोरोना का दुख कुछ ज्यादा ही हो गया है। दुख का होना ठीक है, परंतु इतना ज्यादा भी ठीक नहीं और इतनी ज्यादा जनहानि की कीमत पर तो बिलकुल नहीं। पूरे विश्व में एक लाख से ज्यादा मरीज कोरोना के काल ने लील लिए हैं। भारत में भी इन पँक्तियों के लिखे जाने तक 200 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। इसीलिए रहीम दास जी यद्यपि विपदा का समर्थन तो करते हैं परंतु उन्होंने कहा है कि जो भी विपदा हो वो थोड़े दिन के लिए ही हो। इस दौरान यह मालूम हो जाता है कि हमारा हितैषी कौन है।

यही बात गोस्वामी तुलसी दास जी ने भी श्री रामचरित मानस में कही है –

धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी। आपद काल परिखिअहिं चारी॥

लगता है हित, अनहित सभी की परख बहुत हो ली। ईश्वर को भी त्राहिमाम त्राहिमाम खूब कर ली। हे कोरोना की विपदा अब तुम जाओ, विदा लो।

– सर्वज्ञ शेखर

The post सप्ताहांत: रहिमन विपदा हू भली, जो थोरे दिन होय appeared first on सर्वज्ञ.

पंद्रह अप्रैल का सूर्य उगेगा नव उमंग-उत्साह लिए
कोरोना कोरोना कोरोना
सारे दिन बस एक ही रोना,
छोड़ो भी बस बहुत हो गया
अब कोई और बात करो ना।

ताली-थाली-दिया टोटकों
से भी नहीं बन रहा काम,
घर के अंदर बंद रह कर
भज रहे बस प्रभु का नाम।

कर्मशील, कर्मठ भारतवासी
नाकारा रह सकते नहीं,
पर लौकडाउन के नियमों से
चाह कर भी बच सकते नहीं।

पंद्रह अप्रैल का सूर्य उगेगा
नव उमंग-उत्साह लिए,
एक-एक दिन यूँ ही कट रहा
जैसे आजादी की चाह लिए।

भाग कोरोना भाग जल्दी
बहुत हो गया था जो होना,
सतर्क रहो, नियमों को मानो
पर और कोई बात करो ना।

– सर्वज्ञ शेखर

The post पंद्रह अप्रैल का सूर्य उगेगा नव उमंग-उत्साह लिए appeared first on सर्वज्ञ.