हिंदी दिवस: वाद-विवाद प्रतियोगिता – सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर, आगरा

हिंदी दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर आगरा में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में मुझे मुख्य अतिथि व निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय गोयल जी का एतदर्थ आभार। प्रतियोगिता के विषय सामयिक व ज्वलन्त थे। मोबाइल, सोशल मीडिया, राजभाषा हिंदी, home work, peer pressure, जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने प्रभावी अभिव्यक्ति दी। लगभग एक हज़ार

राजधानी दिल्ली में आगरा के साहित्यकारों का सम्मान

आगरा। आगरा के साहित्यकारों ने दिल्ली में एक बड़े साहित्यिक कार्यक्रम में भाग ले कर आगरा शहर का नाम रोशन किया। अवसर था राष्ट्रीय स्तर की संस्था ‘आगमन’ के सप्तम स्थापना दिवस पर आयोजित पुस्तक विमोचन, सम्मान व काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का। नेहरू नगर स्थित डी ए वी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में आगरा के साहित्यकार सर्वज्ञ शेखर गुप्ता, अलका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, ज्ञानेश शर्मा व शरद अग्रवाल ने

आगरा के क्रीड़ा जगत का स्वर्णिम अध्याय: क्रिकेटर पूनम यादव को राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन अवार्ड

भारतीय महिला क्रिकेट में पिछले पांच सालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन का प्रतिफल आगरा की क्रिकेटर गेंदबाज पूनम यादव को मिला है। अपनी घातक गेंदबाजी से दुनिया की तेजतर्रार बल्लेबाजों को आउट करने वाली पूनम यादव को अर्जुुुन अवार्ड आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रदान किया गया।पूनम प्रतिष्ठित अर्जुनअवार्ड पाने वाली जिले और यूपी की पहली महिला क्रिकेटर हैं।

आगरा के गौरव: काव्य शिरोमणि द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

आज आगरा नगर सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की 22 वी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर रहा है। आगरा को यह गौरव प्राप्त है कि माहेश्वरी जी जैसे वरिष्ठ साहित्यकार ने यहाँ जन्म लिया और संपूर्ण देश में आगरा का नाम रोशन किया। द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी बाल गीतायन को रचकर बच्चों के गांधी के नाम से मशहूर हो गए। बाल गीतायन में उन्होंने बच्चों को 176 कविताओं का तोहफा

आगरा में है एक बेबी ताज भी

आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल तो है ही,परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहाँ एक बेबी ताज भी है। यह है एत्मादुद्दौला। शहर के मध्य यमुना किनारे बना हुआ यह स्मारक ताजमहल जैसी आकृति का नजर आता है। धवल संगमरमरी स्मारक होने के कारण इसे “बेबी ताज” के नाम से भी पुकारा जाता है। यहां के बाग, पीट्रा ड्यूरा पच्चीकारी, व कई घटक ताजमहल से मिलते हुए हैं। यह स्मारक

पानी दो पानी दो हमें प्यास लगी है पानी दो

खेंचू (हैंड पंप), सूखा पड़ा है, प्यासे लोग पानी को तरस रहे हैं। 19 अगस्त को राजेन्द्र रघुवंशी स्मृति समारोह के दौरान शहीद स्मारक पर #पानीदोपानीदोहमेंप्यासलगीहैपानीदो नृत्य नाटिका के अंतर्गत सूखा हैंड पम्प बने हुए बच्चे।बड़ा ही सजीव चित्रण, वर्तमान की ज्वलन्त समस्या को वर्णित करके उसके समाधान का संदेश दिया। नाट्य निर्देशक व उनकी टीम को बधाई। Give Water, Give Water, We are Thirsty, Please Give Water Children made

वो भूली सी याद आई है

जिस गोष्ठी में डॉ सोम ठाकुर, श्री रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, डॉ त्रिमोहन तरल, श्री अशोक रावत, एस एस यादव जी जैसे देश विदेश में ख्यातिप्राप्त कवि, गीतकार, गज़लगो उपस्थित हों, उस महफ़िल की शाम कितनी साहित्यिक ऊंचाइयों पर होगी, इसकी कल्पना करना ही आनन्दित कर देता है। समय और मौसम की परवाह किए बिना देर शाम तक तालियों की तेज गड़गड़ाहट के बीच इन वरिष्ठ साहित्यकारों को प्रबुद्ध श्रोता सुनते

स्तुत्य : यहाँ हर रोज राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है

आगरा का अजीत नगर चौराहा देश के उन चुनिंदा स्थलों में से एक है जहां प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। सन 2018 के गणतंत्र दिवस पर प्रारम्भ की गई यह परंपरा आज तक अनवरत जारी है । झंडारोहण कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग आते हैं। हर दिन एक अतिथि को आमंत्रित किया जाता है, जो ध्वजारोहण करता है। इस कार्यक्रम में अब तक प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सेना