सारस्वत सम्मान

rashtriya sahitya sammelan 01 wfa8si

आज एक बहुत बड़े साहित्यिक मंच को साझा करने का गौरव प्राप्त हुआ। अवसर था अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त #विश्वमैत्रीमंच भारत एवम साहित्य साधिका समिति आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन 2019 का। कार्यक्रम में देश के अनेक हिस्सों से पधारे साहित्यकारों ने प्रतिभागिता की। मुझे विशिष्ट विभूतियों के सानिध्य में काव्य पाठ करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री अशोक रावत ने की।

साहित्य क्षेत्र में योगदान हेतु मुझे सारस्वत सम्मान से सम्मानित करने व प्रोत्साहित करने के लिए विश्व मैत्री मंच के सुविज्ञ पदाधिकारियों एवम साहित्य साधना समिति की डॉ सुषमा सिंह जी, डॉ रमेश पण्डित जी,डॉ रमा वर्मा जी, आदि का हार्दिक आभार।

Comments (0)

Leave a Comment