ब्रज में 40 दिन के होली उत्सव की धूम शुरू: जानिए कब कब क्या होगा

चालीस दिन तक चलने वाला ब्रज होली महोत्सव शुरू हो चुका है। इसी के साथ होली के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए देश और दुनिया से श्रद्धालु मथुरा पहुंचने लगे हैं। ब्रज में बसंत पंचमी पर होली का ढांडा गढ़ने के साथ ही ब्रज के लगभग सभी मंदिरों में होली महोत्सव की शुरुआत हो जाती है।

बरसाना में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के बारे में कौन नहीं जानता। इसमें महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं और पुरुष हंसते हुए ढाल से अपना बचाव करते हैं। इस अनूठी होली को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बरसाना आते हैं। इस साल आप 4 मार्च 2020 को इसका आनंद ले पाएंगे। बरसाना में लट्ठमार होली के अगले दिन नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाती है। इस बार यह आयोजन 05 मार्च 2020 को होगा।बरसाना और नंदगांव में लट्ठमार होली के बाद रंगभरनी एकादशी के दिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली मनाई जाती है। इस दिन ब्रज में देश-विदेशी भक्तों के साथ पूरा मथुरा यहां जुटता है। इस बार यह आयोजन 6 मार्च 2020 को होगा।

ये हैं ब्रज में होली के प्रमुख आयोजन:

  • 03 मार्च को अष्टमी के दिन बरसाना में लड्डू होली
  • 04 को बरसाना में लठामार होली का आयोजन
  • 05 को दशमी के दिन नंदगांव में लठामार होली
  • 05 को ही गांव रावल में लठामार एवं रंग होली
  • 06 को श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं श्रीबॉके बिहारी मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली
  • 07 को गोकुल में छड़ीमार होली
  • 09 को गांव फालैन में जलती हुई होली से पण्डा का निकलना
  • 09 मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर से होली का डोला नगर भ्रमण
  • 10 को द्वारिकाधीश मंदिर में टेसू फूल, अबीर गुलाल की होली
  • 10 को ही संपूर्ण मथुरा जनपद क्षेत्र में अबीर, गुलाल की होली
  • 11 को दाऊजी का हुरंगा, गांव मुखराई में चरकुला नृत्य

Read in English

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x